जहानाबाद, फरवरी 14 -- किंजर, एक संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के मंगलाहाट से 12 फरवरी की भोर में सरिया लदे ट्रक की चोरी के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। ट्रक पश्चिम बंगाल से सरिया लेकर विहटा जा रहा था। ट्रक ड्राइवर भरथ कुमार रात्रि में गाड़ी मंगलाहाट में लगाकर अपने गांव मानिकपुर कोठिया चला गया था। ट्रक ड्राइवर सुबह जब ट्रक के पास आया तो तब देखा कि ट्रक गायब है। पुलिस टीम ने पटना जिले के बेलदारीचक गांव से चोरी गए ट्रक को बरामद कर लिया। इस घटना में किंजर थाना कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया है। चोरी करने वाले गिरोह के बारे में पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान कर जानकारी प्राप्त कर रही है। किंजर पुलिस ने बताया कि अभी तो अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...