अमरोहा, अक्टूबर 11 -- रजबपुर। एएसपी अखिलेश भदौरिया व सीओ शक्ति सिंह के प्रयासों से पुलिस ने थाने पर काउंसिलिंग के बाद समझौता कराकर परिवार को मिलाया। थाना क्षेत्र के गांव गजरौला प्रभुवन निवासी सौरभ व उसकी मां का सौरभ की पत्नी गीता से घरेलू विवाद चला आ रहा था। प्रभारी निरीक्षण कोमल तोमर की देखरेख में उप निरीक्षक कमलेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार व कांस्टेबल सर्वेश ने शुक्रवार को काउंसलिंग कराई। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को खुशी-खुशी रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.