अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा, संवाददाता। यातायात पुलिस ने सड़क पर तड़प रहे घायल युवक को समय पर उपचार दिलाकर उसकी जान बचा ली। चिकित्सकों के मुताबिक युवक को अगर समय पर उपचार नहीं मिलता तो ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी जान भी जा सकती थी। जानकारी पर एसपी ने पुलिस टीम के इस कदम की सराहना की।दरअसल, जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह, टीएसआई अनुज कुमार मलिक, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, चालक कांस्टेबल प्रदीप चौधरी व कांस्टेबल मोहम्मद शौकीन बुधवार दोपहर में जोया रोड से गुजरकर पुलिस कार्यालय की ओर जा रहे रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रोडवेज बस स्टैंड के सामने गैस गोदाम के पास घायल बाइक सवार पर पड़ी जो हादसे में बुरी तरह घायल हो चुका था और बीच सड़क तड़प रहा था। युवक के आस-पास पर काफी भीड़ एकत्रित थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.