रुडकी, दिसम्बर 13 -- गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सट्टा खेलने वाले एक आरोपी को शनिवार गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि विगत काफी समय से कस्बा रामपुर चुंगी में सट्टा जुआ खेलने से संबंधित सूचना प्राप्त हो रही थी। इसी क्रम में रामपुर चुंगी पान खोखे के पास से सट्टे की खाई बाड़ी करने वाला जमशेद उर्फ जग्गू पुत्र अख्तर निवासी जमाईपुरा रामपुर रुड़की कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से सट्टा डायरी, पेन और 1040 रुपये नगद बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...