दरभंगा, जनवरी 3 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के भच्छी गांव से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान भच्छी गांव के संतोष लालदेव के पुत्र गौरव कुमार तथा नौडेगा गांव के भूपेन्द्र उर्फ बंशी लालदेव के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों युवकों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों को एसडीएम सदर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में बांड पर छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...