रांची, अप्रैल 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने महिला से छिनतई करने वाले एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्नैचर जावेद अंसारी इटकी रेलवे स्टेशन का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने सोने की दो चेन, मोबाइल, चोरी की दो बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम संत पॉल स्कूल के पास बाइक सवार अपराधी ने एक महिला से चेन छिनने का प्रयास किया। हालांकि, महिला के विरोध और स्थानीय लोगों की सजगता से आरोपी को पकड़ लिया गया। छीना-झपटी के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल भी हो गयी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थानेदार लव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...