बुलंदशहर, जनवरी 22 -- कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान गांव मोहाना निवासी नाजिम को चोरी की पांच बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। क्राइम इंस्पेक्टर सरजेश यादव ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बाइक चोर नाजिम को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने एनसीआर क्षेत्र से भी बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। बताया कि आरोपी के खिलाफ नोएडा में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.