उरई, जून 30 -- कदौरा। संवाददाता कदौरा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 6400 रुपये बरामद कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।बीती 21 जून को वादी विमल सिंह ने थाना कदौरा में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर और गांव के देवनारायण के घर से नगदी व जेवरात चोरी कर लिए हैं। इस पर थाना कदौरा में केस दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत कदौरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सटीक सूचना पर आरोपी नीलेश राजपूत निवासी ग्राम महेरा थाना विवार जनपद हमीरपुर को चोरी के 6400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने साथियों के साथ कार लेकर ग्राम बसरेही में दो घरों में चोरी की थी। चोरी में उसे 10,000 रुपये मिले थे, जिसमें से कुछ खर्च हो गए...