अररिया, मार्च 5 -- नरपतगंज। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुरा दक्षिण वार्ड 06 से छापेमारी अभियान चलाकर शराब बरामद मामले का नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मधुरा दक्षिण निवासी शत्रुघ्न कुमार पिता स्व मनोहर सिंह बताया जाता है। गिरफ्तार आरोपी पर शराब बरामद मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...