छपरा, जून 7 -- परसा । शराब धंधे के मामले में फरार चल रहे एक धंधेबाज को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी शराब धंधेबाज मो.शहजाद बताया गया है। वहीं नशे में धुत एक पियक्कड़ को भी स्थानीय चौक से गिरफ्तार किया। वह बनौता निवासी ब्रह्मदेव राय बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की और रविवार की दोपहर जेल भेज दिया। शोभे परसा व परसा इलेवन के बीच फाइनल आज परसा,एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित वार्ड चार के शोभे परसा में आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच सोमवार की देर शाम खेला जाएगा। आयोजक कमेटी सदस्य आयुष राज ने बताया के शॉर्ट बाउंड्री नाईट मैच के तहत फाइनल मैच शोभे परसा और परसा इलेवन के बीच खेला जाएगा।उन्होंने बताया कि फाइनल मैच के लिए बारह ओवर निर्धारित किए गए है। ...