रुडकी, फरवरी 16 -- भगवानपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद किए। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान शीतल निवासी किशनपुर के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने खेलड़ी गांव के समीप एक अन्य संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। उसकी पहचान बाबूराम निवासी सिकरौढ़ा के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...