भागलपुर, फरवरी 3 -- बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिल्की गांव में छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान अशोक चौधरी के घर से छह लीटर देसी शराब, करीब 20 लीटर अर्धनिर्मित शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके पर ही अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया और आरोपी अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बिहपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब की सूचना देने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...