सासाराम, फरवरी 23 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार पलिस सप्ताह के क्रम में दरिगांव थाना की पुलिस के द्वारा शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में दरिगांव थाना अंतर्गत ग्राम बेलहर एवं भदोखरा में जागरूकता अभियान चलाया गया। संत अन्ना स्कूल के बच्चों के साथ शराबबंदी एवं नशाबंदी को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन करके ग्रामीणों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...