कटिहार, जून 8 -- मनिहारी नि स पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर, शराब के नशे मे हंगामा करते,आर्म्स एक्ट के अभियुक्त तथा कोर्ट के फरार वारंटी सहित कुल 11 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि कोर्ट के फरार वारंटी को मारालाईन मनिहारी से गिरफ्तार किया गया है। वही बघार पंचायत के मिर्जापुर गांव के राजेश यादव को आर्म्स एक्ट ,केवाला पंचायत के भेड़ियाही निवासी अरूण ॠषि , इसी पंचायत के दोगच्छी केवाला निवासी आनंदी ऋषि तथा बिहारी मंडल को बाइक पर 35 लीटर देशी शराब के साथ तथा नया टोला मनिहारी के विकाश महतो को शराब के नशे मे हो हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मनिहारी थाना क्षेत्र मे...