आगरा, दिसम्बर 10 -- सर्दी के मौसम में रात्रि के समय अक्सर होने वाली आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सिढ़पुरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को थानाध्यक्ष पवन कुमार ने व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ बैठक की। पेट्रोल पंप संचालकों समेत सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों से कहा कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखें, यदि नहीं लगे हैं तो उन्हे लगवाएं। दुकानों के अंदर बाहर के साथ ही हो सके तो अपने घरों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवा लें, जिससे किसी भी प्रकार की वारदात हो तो पुलिस को आरोपियों को तलाश में दिक्कतें न हों। उन्होंने कहा कि यदि रात के समय में बाजार, गली मोहल्लों एवं मुख्य मार्गों पर कोई भी संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी जानकारी पुलिस को अवगत कराएं। एसआई अखिलेश कुमार, बचन सिंह शाक्य, राकेश कुमार, आरक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.