हाजीपुर, फरवरी 24 -- पातेपुर,संवाद सूत्र। पातेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि स्व.अनिल कुमार के पुत्र आलोक कुमार सिंह पातेपुर थाना अंतर्गत मण्डईडीह गांव के रहने वाले घर के पीछे बने शौचालय के छत पर रखा विदेशी शराब बरामद किया गया है। मौके से धंधेबाज फरार हो गया है। साढ़े सात लीटर अंग्रेजी शराब को सुरक्षित स्थान पर रखकर आगे सख्त कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...