कटिहार, जून 19 -- पुलिस ने विदेशी शराब बरामद किया डंडखोरा, संवाद सूत्रपुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी एक बाइक सवार को विदेशी शराब लेकर बस्तोल चौक से सोनैली की ओर जा रहा है। बस्तोल सोनैली सड़क के केवटिया मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग को देखते हुए बाइक सवार युवक बाइक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक की तलाशी लेने पर छुपा कर रखा 13.770 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बाइक को जप्त किया गया है तथा विदेशी शराब बरामद किया गया है। जब्त बाइक मालिक एवं फरार युवक की पहचान की जा रही है तथा युवक की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...