मधुबनी, जुलाई 18 -- पीपराकोठी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़ौलिया धरमुहा के उपेन्द्र राय के चिरान मशीन परिसर में छापेमारी कर चार अलग-अलग वाहनों से कुल 227.16 लीटर विदेशी शराब बरामद की। वहीं शराब के साथ चारों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी सदर टू जीतेश पांडेय ने बताया कि विभिन्न गाड़ियों से कुल 227.16 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। छापेमारी का नेतृत्व सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडे ने किया। अभियान में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार भारद्वाज, राजवीर, चौकीदार अभिषेक कुमार, नितेश कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब एवं जब्त वाहनों के संबंध में बिहार मद्य ...