पिथौरागढ़, मार्च 29 -- पिथौरागढ़। पुलिस व एसएसबी ने काली नदी में राफ्टिंग कर रहे विदेशी पर्यटकों को जागरूक किया। जौलजीबी एसओ प्रदीप कुमार ने राफ्टिंग कर रहे पर्यटकों को पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्हें सुरक्षित राफ्टिंग करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया। टीम में अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त, अपर उप निरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...