बलिया, मार्च 12 -- बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात शहर के अलग-अलग जगहों से दो डीजे को वाहन समेत पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर तय मानक से अधिक ध्वनि में गाना बजाया जा रहा था। इससे ध्वनि प्रदुषण फैल रहा था तथा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में नगर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी, एसआई शुभम दूबे, सिपाही शत्रुध्न आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...