मधेपुरा, फरवरी 26 -- आलमनगर, एक संवाददाता पुलिस ने बजराहा गांव से वारंटी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत भेजी गई। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसआई कमलेश कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से मंगलवार की रात वारंटी पिता-पुत्र को छापामारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी बजराहा वार्ड सात का अनशेक मेहता और उसका पिता सकलदेव मेहता बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...