चम्पावत, अगस्त 21 -- चम्पावत। चल्थी पुलिस ने एक वारंटी को हिरासत में लिया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि अदालत की ओर से जारी किए गैर जमानती वारंट के तहत चल्थी पुलिस ने मितेश बोरा निवासी बेलखेत, चल्थी को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस टीम में एसआई राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कुलदीप शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...