अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- सद्दरपुर। टांडा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक राहुल कुमार पांडेय व सिपाही राजकुमार ने मोहल्ला मुबारकपुर निवासी मोहम्मद जुनैद पुत्र मोहम्मद असलम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जुनैद के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के विरुद्ध एनबीडब्लू जारी हुआ था। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...