भागलपुर, फरवरी 26 -- अकबरनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में गौरीपुर निवासी राजा अग्नि, मोतीचक नया टोला निवासी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल तथा अकबरनगर निवासी आशीष कुमार शामिल हैं। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई। तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.