रामगढ़, दिसम्बर 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी अभियुक्त भोला महतो (48 वर्ष) पिता किटल महतो ग्राम-पोस्ट बड़गांव, थाना मांडू (वेस्ट बोकारो) जिला रामगढ़ निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भोला महतो मांडू थाना कांड संख्या- 243/ 2020, जीआर केस- 355/2021 के वारंटी अभियुक्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...