बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नौ लोगों के गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि छोटी पहाड़ी के मणिकांत वर्मा, इतासंग के श्रीकांत कुमार, आशानगर के जितेन्द्र कुमार, सोहडीह के राकेश कुमार, हेगनपुरा के पप्पू मिस्त्री, नूरसराय के दयानंद प्रसाद, मगध कॉलोनी के सुभाष कुमार, पालिका बाजार की करिश्मा कुमारी और मगध कॉलोनी की कुमकुम कुमारी को मोबाइल सौंप दिये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...