प्रयागराज, अप्रैल 8 -- ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को पुलिस ने बुधवार को 1.93 लाख रुपये वापस कराया। पुलिस के अनुसार, अविनाश चंद्र गुप्ता निवासी चक मुंडेरा से 99999 रुपये और संजीव कुमार राडनी निवासी अबूबकरपुर से 93492 रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। दोनों ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों के बैंक खातों से कटे हुए 193491 रुपये होल्ड करा दिए थे। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड होने पर चौबीस घंटे के अंदर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। चौबीस घंटे बाद www.cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...