लखीमपुरखीरी, मई 9 -- मकसूदपुर। पसगवां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक सवार दंपति से हुई कथित लूट की घटना के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया हैं। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार तहरीर के बजाए किसी अन्य व्यक्ति को थाने बुलाकर अपनी मर्जी से तहरीर लिखवाई है। वहीं पुलिस इस आरोप से इंकार कर रही है। शुक्रवार शाम को जमुका गांव निवासी अंकित अपनी पत्नी अंकिता व दो बच्चों सहित बरवर से वापस बाइक से अपने गांव जमुका जा रहा था। तभी गांव भोगीपुर मनी से आगे दो युवकों ने बाइक रोककर पत्नी सहित उससे गली गलौज व मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- पसगवां में सरेराह लूट, एक बदमाश को दबोचा पीड़ित अंकित व पत्नी अंकिता का आरोप है कि एक आरोपी उसके गले में पड़े सोने के पैंडल ...