समस्तीपुर, मई 8 -- मोहनपुर। मोहनपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को डुमरी स्थित निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़े ऑटो को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। वहीं उसे थाना ले आयी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली थी कि डुमरी स्थित निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क किनारे एक लावारिस हालत में बीते दो दिनों से ऑटो खड़ी है। सूचना मिलते ही वाहन को बरामद कर लिया गया। जांच में पाया गया कि ऑटो वैशाली जिले के नौरंगाबाद निवासी जुगल सिंह के पुत्र बिरजू सिंह की है। हाजीपुर सदर थाना में आटो चोरी होने की प्राथमिक बीते मंगलवार को दर्ज कराई गई थी। कागजी प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...