पुलिस ने लापता मासूम को तीन घंटे में ढूंढा
बदायूं, मई 15 -- तहसील रोड पर लगने वाली बृहस्पतिवार साप्ताहिक बाजार से डेढ़ साल की मासूम बच्ची के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी गुलशन अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी गुड़िया के साथ बिल्सी के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई थीं। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाश अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद पुलिस टीम ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्ची को उसके माता-पिता गुलशन और सैफ अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.