बुलंदशहर, मई 11 -- रामघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरोपी ओमवीर पुत्र के खिलाफ पीड़िता के पिता ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और रेप करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी दिनों से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को रामघाट के नवागत थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने थाना क्षेत्र के ग्राम पेसरी के समीप मुखबिर की सूचना पर आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार किया है।}

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...