फिरोजाबाद, मार्च 29 -- एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शनिवार रात पांच घंटे तक चलाए गए अभियान में 82 वांछितों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 72 एनबीडल्यू, चार एसआर वांछित और छह अन्य वांछितों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को एनबीडब्लू, वांछित, एसआर के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाता है। एसएसपी ने बताया कि जिले की पुलिस टीम द्वारा मात्र पांच घंटे में एनबीडब्लू वारंटियों, एसआर वांछित व अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...