बोकारो, मई 18 -- जरीडीह थाना क्षेत्र से एक युवती को शादी के नियत से भगाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने तत्वरित कार्रवाही करते हुए सकुशल बरामद कर सोमवार को परिजनो को सौप दिये। मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 मई को परिजनो के द्वारा शादी की नियत से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम में थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि दशरथ कुमार दास, महिला आरक्षी लीला कुमारी, रिजर्व गार्ड मोबिन अंसारी व सीसीटीएनएस परमानंद शामिल हुए। गठित छापेमारी दल ने तकनीकी विश्लेपण व मानवीय सूचना के आधार से रांची से सकुशल बरामदगी के उपरांत न्यायलय में बयान दर्ज कराने के बाद युवती को पुलिस ने ...