पुलिस ने युवती के 10 हजार रुपये वापस कराए
इटावा औरैया, मई 10 -- इटावा। साइबर सेल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई युवती के 10 हजार रुपये वापस कराए हैं। बकेवर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी गुलनाज पुत्री मोहम्मद इरफान के खाते से 13 अप्रैल को यूपीआई के माध्यम से 10 हजार रुपये कट गए थे। पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। बैंक व पेमेंट गेटवे अधिकारियों से बात कर रकम को होल्ड कराया। पूरी 10 हजार रुपये की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.