गंगापार, मार्च 18 -- क्षेत्र के एक गांव से दलित युवती को लेकर भागे मुस्लिम युवक को युवती समेत घूरपुर पुलिस ने बुधवार बरामद कर लिया है। उक्त मामले विधिक जांच और कार्रवाई पुलिस द्वारा शुरू की गई है। बताते चलें कि सोमवार की दोपहर एक दलित युवती को उसके घर से गांव के ही एक मुस्लिम युवक लेकर फरार हो गया था जब युवती के परिजन घर से बाहर काम करने के लिए गए थे। घर के लोग जब घर पहुंचे तो युवती घर में नहीं दिखाई दी। बाद में पता चलने पर परिजन आरोपित युवक के घर गए तो वहां उन्हें गाली गलौज करते हुए धमका कर भगा दिया गया। उक्त मामले की लिखित शिकायत युवती के पिता ने घूरपुर पुलिस से की तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम लगाकर सर्विलांस के सहयोग से दोनों को जबलपुर र...