फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद। सेक्टर 23 स्थित एक मकान से रविवार रात पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक का शव कमरे में तीन दिन से पंखे में बंधे फंदे से लटका था। पुलिस विभिन्न पहलूओं से जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान 38 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वह संजय कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। राहुल की पत्नी मध्यप्रदेश में नर्स का काम करती है। पति पत्नी अलग-अलग रहते हैं। मृतक के परिजनों के मुताबिक वह अमरीका की एक कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह विदेश से आया था। परिवार से अनबन होने के कारण वह माता पिता के साथ नहीं रहता था। मृतक के दो बेटे हैं जो मां के साथ ही रहते हैं। रविवार को कमरे से ज्यादा बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोडा तो राहुल का शव बाहर निकाला। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.