पुलिस ने युवक उठाया तो गर्भवती प्रेमिका पहुंची थाने, बोली इससे ही करूंगी शादी
मेरठ, जुलाई 15 -- टीपीनगर थाना पुलिस ने रेप के आरोप में युवक को उठाया तो गर्भवती प्रेमिका थाने पहुंच गई। परिजनों की शिकायत को गलत बताया और बोली कि शादी इससे ही करूंगी। 24 घंटे से टीपीनगर थाना पुलिस इस मामले में फंसी है और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। टीपीनगर में भोला रोड निवासी युवक का पड़ोस में रहने वाली किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी किशोरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने एक माह पूर्व मकान छोड़ दिया और बागपत रोड पर एक कॉलोनी में आकर रहने लगे। इसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। तीन दिन पहले किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। परिजनों ने युवक के खिलाफ किशोरी के यौन शोषण की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस युवक को उठाकर थाने ले आई।दूसरी ओर युवक की गर्भवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.