रुडकी, मार्च 1 -- कोतवाली रुड़की पुलिस ने खेत से पानी की मोटर और पंखा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 28 फरवरी को ग्राम टोडा एतमाल निवासी सुकरमा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने अभय कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी टोडा एतमाल को चोरी किए गए सामान सहित दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक पानी की मोटर और एक पंखा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी को सोमवार के दिन न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...