उन्नाव, फरवरी 24 -- सफीपुर। सफीपुर-मियागंज मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई थी। आसीवन क्षेत्र के उत्साह निवासी मृतक बसंत की जेब से मिले 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन उसके पिता मंगल को पुलिस ने सुरक्षित सुपुर्द किए। दीवान अंजनी पांडेय और सुनील कुमार की इस ईमानदारी की लोगों ने सराहना की। मृतक के पिता ने बताया कि बसंत मुंबई से घर आया। उसके विवाह की तैयारी चल रही थी। किसी काम से सफीपुर गया था। लौटते समय हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...