इटावा औरैया, अगस्त 11 -- उदी। थाना बढ़पुरा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिंग के दौरान तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों ने अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने की जानकारी दी है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़पुरा थाना पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार की रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट लगाये मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति चंबल पुल की ओर से आ रहे हैं। जिनके पास अवैध असलहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना बढ़पुरा प्रभारी कृपाल सिंह ने पुलिस ने चंबल पुल पिकेट को सतर्क करते हुए संदिग्ध मोटर साइकिल की घेराबंदी की गई। जिस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने उदी की ओर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग करत...