बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत। पुलिस ने शनिवार को नगर में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक कालोनी से चोरी किया बिजली की एलटी लाइन का तार व अन्य सामान बरामद किया। नगर की बिजरौल रोड स्थित एक निर्माणाधीन कालोनी से 27 जनवरी को चोरों ने 700-800 मीटर बिजली की एलटी लाइन का तार चोरी कर लिया था। राममेहर सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ शनिवार को बड़ौत पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अक्षय, मोहित, अमर उर्फ सूरज निवासी बिराल जिला मुजफ्फरनगर बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.