फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- थाना उत्तर पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से असलाह तथा चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस की बदमाश से बेंदी की पुलिया के पास जंगलों में मुठभेड़ हुई। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह थाना उत्तर ने पुलिस बल के साथ वहा पर दबिश दी। पुलिस टीम को वहां संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की। खुद को घिरता हुआ देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की। जवाबी फायरिंग में एक संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसके दो साथी वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल अभियुक्त को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.