शामली, मई 29 -- चौसाना। दथेडा में स्थित मिठाई व्यापारी द्वारा पुलिस उत्पीडन व लूट के मामले मे कार्यवाही ना होने का आरोप लगाकर अपनी दुकान बंद करने का पोस्टर लगाने वाले दुकान से पुलिस ने पोस्टर को हटवा दिया है। पीडित ने बताया कि एसपी के आदेश पर सीओ कैराना पूरे प्रकरण की जांच करेगें। सीओ कार्यालय से आये पुलिसकर्मियों ने पीडित नेपाल सिंह व दुकान मालिक जसवीर सिंह के ब्यान दर्ज किए गए। चौसाना के दथेडा मे नेपाल सिह नाम के एक मिठाई विक्रेता ने चौसाना पुलिस पर उत्पीडन करने का आरोप लगाकर दुकान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। जिसके सम्बंध में पीडित ने अपनी दुकान पर बैनर भी चस्पा कर दिया था। यह भी पढ़ें- पुलिस ने मिष्ठान विक्रेता ने दुकान बंद करने का पोस्ट हटवाया आरोप था कि लूट होने के बाद भी आरोपियो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई। बैनर चस्पा...