फरीदाबाद, जून 22 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ट्रैफिक पुलिस ने मियाद पूरी कर चुके डीजल और पेट्रोल के वाहनों को जब्त करने का नए सिरे से अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने छह दिन के अंदर 73 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने प्रदूषण नियंत्रण के मददेनजर इन पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने की मुहिम शुरू की है। ट्रैफिक पुलिस ने मियाद पूरी कर चुके इन वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए 16 जून से विशेष अभियान शुरू किया है।

वाहनों की जब्ती की जानकारी इस अभियान के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों की पहचान कर उन्हें जब्त किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी में पांच, फरवरी में दो, मार्च में 12, अप्रैल में 14, मई में 102 तथा 21 जून तक 119 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक कुल 254 पुराने ...