फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने एक रिकवरी एजेंट के साथ मारपीट के मामले में नुनहाई कटरा निवासी रामजी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। नरायनपुर सेंट्रल जेल निवासी प्रवीण कुमार ने पिछले दिनों रामजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। प्रवीण सेठ गली स्थित एक बैंक में रिकवरी का कार्य करता है। वह 12 फरवरी को बैंक अफसर के साथ ऋण खाता धारक रामजी शुक्ला के घर गया था। इसी दौरान रामजी ने लाठी डंडे से प्रवीण के साथ मारपीट की थी। तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि रामजी को गिरफ्तार क र लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...