मेरठ, अप्रैल 29 -- नगर पंचायत दौराला के वार्ड सात नवजीवन कॉलोनी निवासी पांच युवकों का शांति भंग में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पांचों आरोपी मारपीट कर कालोनी में हंगामा कर रहे थे। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि नवजीवन कालोनी निवासी हिमांशु, विशांक, सिद्धार्थ पड़ोसी सागर और नई बस्ती निवासी सागर के बीच कहासुनी को लेकर विवाद होने पर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के पांच युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...