सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एएचटीयु थाना की पुलिस ने मानव तस्करी के एक आरोपी शेषमणी मिश्रा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। सोमवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में टी टांगर क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर दिल्ली में बेचने के आरोप में पुलिस ने पूर्व में ही संगीता और दिलीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद न्यायालय द्वारा दोनो आरोपियो को सजा भी सुनाई गई थी। डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यूपी निवासी शेषमणी मिश्रा नामक एक तस्कर का भी नाम सामने आया था। डीएसपी ने बताया कि युवती के बिक्री में शेषमणी मिश्रा की अहम भूमिका थी। पुलिस ने शेषमणी मिश्रा को रांची से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौके पर एएचटीयू थाना प्रभारी निरंजन महतो, अशोक बैठा, रामनरेश रजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.