पुलिस ने महिला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
पूर्णिया, अप्रैल 29 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान एक महिला को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत अंतर्गत मोगलाहा गांव निवासी स्वर्गीय रसिक लाल मरांडी की 60 वर्षीय पत्नी तालामय मरांडी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक महिला अवैध रूप से चम्पानगर बाजार में घूम-घूमकर शराब बेच रही है। सूचना के सत्यापन के लिए सोमवार शाम बाजार क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर गश्ती कराई गई। यह भी पढ़ें- कटिहार: पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब विक्रेता धराया गश्ती के दौरान महिला को शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.