कौशाम्बी, फरवरी 26 -- सैनी के अजुहा नगर पांयत के वार्ड नंबर पूनम पत्नी अनिल ने 21 फरवरी की शाम चौकी पुलिस को सूचना दी कि उसका मंगलसूत्र कहीं खो गया है। खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रहा है। महिला ने उसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई थी। चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने जांच शुरू कराई। जांच के दौरान एक ग्रामीण को मिट्टी में दबा मंगलसूत्र मिला। ग्रामीण ने पुलिस को मंगलसूत्र वापस किया। गुरुवार को चौकी इंचार्ज ने महिला को बुलाकर उसका मंगलसूत्र वापस किया। इससे महिला की खुशी का ठिकाना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...