नैनीताल, मई 19 -- नैनीताल। नैनीताल में पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए एक महिला पर्यटक का खोया मोबाइल खोजकर उसे वापस लौटाया। जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी रश्मि देवी पत्नी सुमित चौधरी का मोबाइल नैनीताल में कहीं खो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल मनोज जोशी ने मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद किया और महिला को वापस सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर रश्मि देवी और उनके परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी मित्र पुलिस के इस कार्य की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...